उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 1614 पदों पर Police Constable और Fireman के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। पढ़िए पूरी डिटेल...
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कुल 1614 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। गृह विभाग के अंतर्गत पुलिस आरक्षी तथा फायरमैन के कुल 1521 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों में सांख्यिकी और संगणक श्रेणी के पदों के लिए 93 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। सांख्यिकी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर से शुरू होंगे और 12 फरवरी 2022 तक आवेदन पत्र भरे जाएंगे। इसके अलावा पुलिस आरक्षी और फायरमैन के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 3 जनवरी 2022 से शुरू होगा और 16 फरवरी 2022 तक चलेगा। अब आपको शैक्षणिक योग्यता की जानकारी देते हैं। आरक्षी और फायरमैन के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है। अगर आप इंटर पास हैं तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब Age लिमिट के बारे में आपको जानकारी देते हैं। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए Age Limit 18 से 23 वर्ष है तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए एज लिमिट 18 से 26 वर्ष है। पुलिस विभाग की 1521 भर्तियों के लिए दो चरणों के। पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा और उसके बाद लिखित परीक्षा होगी। पुलिस आरक्षी के पदों पर होमगार्ड के जवान भी अप्लाई कर सकते हैं। अगर होमगार्ड को 3 साल सेवा में पूरे हो चुके हैं तो उन्हें 5% का आरक्षण मिलेगा। यहां एक बात आपको जरूर बता दें की आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन बेहद जरूरी है। अगर आपको वन टाइम रजिस्ट्रेशन में कठिनाई आ रही है तो टोल फ्री नंबर 95209 91172 पर संपर्क कर सकते हैं इसके अलावा आप व्हाट्सएप नंबर 95209 91174 पर भी संपर्क कर सकते हैं।